समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय के प्रांगण में 2 मई को जिला स्तरीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा। मेला की तैयारी एवं सफलता को लेकर जिला नियोजन कार्यालय ने क्षेत्र में होर्डिंग लगा कर प्रचार-प्रसार किया है। बताया गया है कि मेला में निजी क्षेत्र की कंपनियों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जिसमें सूबे के सभी जिले के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों में योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी नि:शुल्क रूप से भाग ले सकते हैं। पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मेला का समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से एनसीएस आईडी की छायाप्रति, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाने के लिये कहा गया है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…