Bihar

बहन को छेड़ा तो मा’र डाला, सिर का’टक’र पहाड़ी से फेंका, बिहार के बांका में खौ’फनाक वारदात

बिहार के बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां झरना पहाड़ी पर रविवार को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला है. शव मिलने की खबर सुनकर आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह छेड़खानी को बताया है. मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

शनिवार से लापता था किशोर:

किशोर नाश्ते की दुकान चलाता था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने रविवार शाम चार बजे बांका थाना में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई. मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि किशोर की दुकान के सामने ही राहुल कुमार उर्फ छोटू नाम के युवक की दुकान है, जिससे उसका हाल ही में विवाद हुआ था.

युवक ने कबूली हत्या की बात:

शिकायत के आधार पर पुलिस ने राहुल कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान राहुल ने किशोर की हत्या करने की बात कबूल कर ली. इसके बाद बांका एसडीपीओ विपिन बिहारी, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, अमरपुर थाना प्रभारी पंकज झा और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम आरोपी को लेकर झरना पहाड़ी पहुंची, जहां पहाड़ी की चोटी पर अंशु का शव बरामद हुआ.

छेड़छाड़ की वजह से आई दोस्ती में दरार:

परिजनों के अनुसार, आरोपी की बहन से किशोर कथित तौर पर छेड़छाड़ करता था, जिससे दोनों के बीच गंभीर विवाद हो गया था. मृतक के चाचा ने बताया कि किशोर और आरोपी पहले अच्छे दोस्त थे और साथ में दुकान भी चलाते थे. परिजनों ने पहले ही पुलिस को बताया था कि किशोर के लापता होने से उसका साथी संदेह के घेरे में है.

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की जांच जारी:

बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी ने पूछताछ में स्पष्ट रूप से हत्या की बात मानी है और बताया कि शव को पहाड़ी से नीचे फेंका गया था. घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची थी. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका सामने लाई जा सके.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago