शनिवार, नवम्बर 28, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर मंडल में माल ढुलाई में ऐतिहासिक वृद्धि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ मिली

IMG 20241130 WA0079

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जो रेल सेवाओं की गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार को दर्शाती हैं। माल ढुलाई, यात्री प्रबंधन, विशेष आयोजनों के लिए भीड़ नियंत्रण, प्रबंधन, टिकट जांच और राजस्व अर्जन के विभिन्न क्षेत्रों में मंडल ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 0.97 मिलियन टन माल लोड किया, जो कि निर्धारित लक्ष्य 0.77 मिलियन टन से अधिक रहा और पिछले वर्ष की तुलना में 34.59% अधिक है। इस अवधि के दौरान माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व 212.88 करोड़ रहा, जो निर्धारित 172.71 करोड़ के लक्ष्य से अधिक और पिछले वर्ष के 156.29 करोड़ की तुलना में 36.21% अधिक है।

माल ढुलाई में वृद्धि :

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान मंडल में मक्के की लोडिंग 208 रेक्स हुई जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 70.49% अधिक है।

इस अवधि के दौरान गेहूं की लोडिंग 17 रेक्स रही, जो पिछले वर्ष के केवल 2 रेक्स की तुलना में 750% अधिक है। चावल की लोडिंग भी 17 रेक्स रही, जो पिछले वर्ष 15 रेक्स की तुलना में 13.33% अधिक है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

यात्री सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन :

आलोच्य वित्त वर्ष में मंडल में कुल 50.55 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो निर्धारित लक्ष्य 44.98 मिलियन से अधिक और पिछले वर्ष के 40.55 मिलियन यात्रियों की तुलना में 24.66% अधिक है। इस अवधि के दौरान यात्री राजस्व 1004.86 करोड़ रहा, जो पिछले समान वर्ष के 831.84 करोड़ से 20.80% अधिक है। इससे कुल राजस्व भी 1256.15 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 1030.25 करोड़ की तुलना में 21.93% की वृद्धि को दर्शाता है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139

पार्सल सेवाओं में भी सुधार :

मंडल ने पार्सल सेवाओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है जिसमें 5.32 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष के 4.40 करोड़ की तुलना में 21% अधिक है।

विभिन्न फेस्टिवल्स के दौरान यात्रियों के लिए रही विशेष व्यवस्था :

मंडल द्वारा छठ पूजा के बाद 5 से 15 नवंबर 2024 के दौरान 45.56 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया गया, जो पिछले वर्ष के 16.73 लाख यात्रियों की तुलना में 172.32% अधिक है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ 2025 के दौरान 08 जनवरी से 27 फरवरी तक मंडल ने 139.22 लाख यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान की, जिससे 115.1करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 37 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अलावा, मोबाइल यूटीएस बुकिंग के माध्यम से 2,660 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 5.51 लाख का राजस्व अर्जित हुआ। भीड़ प्रबंधन के लिए 720 स्वयंसेवकों के साथ आरपीएफ व एसडीआरएफ को तैनात किया गया था और 8 प्रमुख स्टेशनों की निगरानी के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी। इस वर्ष कुल 1.8 करोड़ यात्रियों ने मंडल से यात्रा की जिससे 198 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ ।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

टिकट जांच अभियान में सख्ती :

टिकट जांच अभियान में भी मंडल ने कड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 6.11 लाख मामलों में टिकट रहित या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया और ₹41.34 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। समस्तीपुर मंडल के भंडार विभाग द्वारा भी आलोच्य वित्त वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गई । इस वर्ष विभाग द्वारा कुल 70.65 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री की गई जो कि पिछले वर्ष 2023 -24 की 19.07 करोड़ की तुलना में 370% प्रतिशत अधिक है। जो कि अब तक का सबसे अधिक है। मंडल किसी एक दिन में सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री में भी पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में सबसे आगे रहा। इसने एक दिन में 12.11 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। मंडल में पिछले वर्ष की 3580 स्पेशल ट्रेनों की तुलना में इस वर्ष कुल 6500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई और पिछले वर्ष के 159 स्पेशल ट्रेनों की तुलना में इस वर्ष कुल 563 ओरिजिनेटिंग स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। मंडल में वित्त वर्ष के दौरान 430 किलोमीटर ट्रैक की जांच कर स्पीड बढ़ाई गई जिससे अब इन ट्रैक पर 100 की स्थान पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी। मंडल ने 1200 किलोमीटर कुल ट्रैक में से अब तक लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा की स्क्रीनिंग कर ली है। बाकी बचे हुए ट्रैक की भी स्क्रीनिंग जल्द ही कर ली जाएगी। मंडल में इस वर्ष कुल 11000 किमी ट्रैक की जांच की गई। इसी तरह मंडल में 180 किलोमीटर ट्रैक की ड्रिप स्क्रीनिंग की गई है। मंडल में इस वर्ष यात्री सुविधा पर इस वर्ष 105 करोड रुपए खर्च किए गए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया की मंडल उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुचारु सेवाएँ प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।

IMG 20241218 WA0041IMG 20250204 WA0010IMG 20230818 WA0018 02