Samastipur

विभूतिपुर में ठाकुरवाड़ी से लगभग 50 लाख रुपए के अष्टधातु की चार मूर्ति हुई चोरी, 100 वर्ष से अधिक पुरानी थी सभी मूर्तियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ से सौ साल से अधिक पुरानी चार अष्टधातु की मूर्तियां चोरों ने चोरी कर ली जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बतायी गई है। पूरा घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदरिया वार्ड संख्या-4 स्तिथ राम जानकी ठाकुरबारी मठ की है जहां चोरों ने खिड़की तोड़कर लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की चार मूर्तियां चोरी कर ली, जिसमें श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, बाल गोपाल और गणेश जी की मूर्ति थी। साथ ही एक भगवान का मुकुट भी चोरों ने चोरी कर लिया।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी सुशील शरण का बताना है कि हर दिन की भांति जब वह सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर की खिड़की टूटी हुई है और भगवान की सभी मूर्ति जो अष्टधातु की बनी हुई थी जिसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, बाल गोपाल व गणेश जी की मूर्ति समेत अष्टधातु का बना भगवान का मुकुट गायब था। वहीं पास में रखा हुआ एक बक्शा का ताला भी टूटा हुआ था। जिसमें भगवान के लिए रखा गया वस्त्र रखा जाता था। सभी मूर्तियां 100 वर्ष से भी अधिक पुरानी बतायी गयी है।

घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाने की पुलिस ने राम जानकी मंदिर पहुंचकर मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि सुबह में मंदिर के पुजारी के द्वारा सूचना मिली थी कि मंदिर में रखे सभी धातु की मूर्ति और भगवान के कपड़े की चोरी हो गई है। मूर्ति लगभग 100 वर्ष से भी अधिक पुराना बताया गया है जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक की है। वहीं विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप का बताना है कि मूर्ति चोरी की सूचना मिलने पर खुद पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

5 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

7 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago