Samastipur

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर स्वास्थ्य जांच शिविर व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर प्रखंड के गोविंदपुर खजूरी, महाबलीपुर स्थित औसेफा गोटरी किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्वास्थ्य जांच शिविर तथा सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. श्रुति सुमन, डाॅ. प्रियंका, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मोनिका कुमारी, आर्टिस्ट मधु ठाकुर, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जननी है, जो गुण पुरुषों में नहीं है‌। इसलिए महिलाओं का हमेशा सम्मान होना चाहिए। डॉ. श्रुति सुमन (स्पीच एंड हियरिंग) ने कही महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मिथिला पेंटिंग कलाकार मधु ठाकुर ने अपने जीवनी कि मार्मिक संघर्ष की कहानी से सभी को भाव-विभोर कर दी।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मोनिका कुमारी ने बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. प्रियंका (एमबीबीएस) ने लगभग 70 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सुझाव दी। कार्यक्रम का संचालन सहयोगी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार ने किया।

इस अवसर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. सुमन, डॉ. प्रियंका, मधु ठाकुर, मोनिका कुमारी, एफपीओ के सोनी कुमारी, चंचला देवी, निलम कुमारी, सुनैना देवी, रिंकु देवी, संगीता देवी को मिथिला पेंटिंग, स्मृति सम्मान एवं उपहार से सम्मानित किया गया। मौके पर औसेफा के परियोजना प्रबंधक प्रेरणा कुमारी, एफपीओ के सीईओ सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

6 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

6 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago