Samastipur

योजनाओं की धीमी प्रगति पर समस्तीपुर DDC ने पीओ को दी चेतावनी, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उप-विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कई निर्देश दिये। खेल मैदान मनरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन खेल मैदानों को 30 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। योजना की प्रगति धीमी रहने पर कार्यक्रम पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

मानव दिवस सृजन को लेकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रति पंचायत एनआरएम योजनाओं का चयन करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें। शून्य व्यय वाली योजना इस संबंध में समीक्षा के उपरांत निर्देश दिया गया कि सभी कार्यक्रम पदाधिकारी अपने ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत रोजगार सेवक के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा कर लें। उसके बाद अपने स्तर से सूची जिला को उपलब्ध कराने को कहा गया।

0 5% व्यय वाली योजना के संबंध में निर्देश दिया गया कि वैसी योजना जिसमें 05% तक राशि व्यय की गई है उसे चिन्हित करते हुए अविलंब कार्य पूर्ण करावें अन्यथा व्यय की गई राशि की संबंधितों से नियमानुसार वसूली सुनिश्चित करें। सामाजिक अंकेक्षण इसके संबंध में निर्देश दिया गया कि डीआरपी के साथ सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बैठक करावाकर मामलों का अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करें। डीआरपी पोर्टल पर इसे अद्यतन करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

7 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

12 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

13 घंटे ago