समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड स्थित बीटी हाई स्कूल किशनपुर के छात्र विवेक कुमार ने इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में 468 अंक लाकर पुरे जिला में दूसरा स्थान प्राप्त जिला ही नहीं प्रखंड का नाम रौशन किया है।
विवेक के टॉप होने पर गांव व विद्यालय में खुशी व्याप्त है। धुरलख पंचायत के वार्ड पांच निवासी विवेक के पिता विपिन कुमार शर्मा उमवि बाबूपुर के शिक्षक है व माता ममता देवी कुशल गृहिणी है।
इनके माता -पिता का कहना है की यह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है व मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में भी टॉप टेन मे रहा था। विवेक ने पढाई ऑफ लाइन उक्त विद्यालय से व सोशल मीडिया क्लासेज से परीक्षा की तैयारी की थी।
विवेक ने कहा कि नीट की तैयारी कर डॉ. बनना चाहता है। इधर, विद्यालय के एचएम प्रकाश चंद्र प्रकाश, मुखिया मनीष सिंह, प्रखंड प्रमुख राजू कुमार, शिक्षक रामनाथ कुमार, पुर्व बीआरपी चन्द्रभूषण ठाकुर, हरेकृष्ण राय,सुशील ठाकुर आदि ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…