Samastipur

होमगार्ड की बहाली के दौड़ के लिये समस्तीपुर जिले में चार मैदान चिन्हित, यहां पढ़ें पूरी खबर 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार में होम गार्ड के 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें समस्तीपुर जिले में 731 पदों पर होमगार्ड की बहाली होना है। इसको लेकर समस्तीपुर में चार अलग-अलग मैदानों का चयन किया गया है। जिसमें पुलिस केन्द्र समस्तीपुर, इन्द्रा स्टेडियम रेलवे, यूआर काॅलेज रोसड़ा एवं एलकेबीडी काॅलेज ताजपुर के मैदान को चिन्हित किया गया है। जहां अभ्यर्थी 25 अप्रैल के बाद दौड़ लगाएंगे।

इस संबंध में जिला समादेष्टा मो. एहतेशाम अली ने बताया कि प्रतिदिन लगभग छह हजार दौड़ करायी जाएगी। इसमें एक मैदान पर 1600 अभ्यर्थी की दौड लगाएंगे। वहीं, अभ्यर्थी हाइजंप, लॉन्ग जंप व गोला फेंक में भी अपनी दक्षता दिखाएंगे और उसमें भी उन्हें अंक दिया जाएगा।

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को जून माह तक प्रशिक्षण पर भेज दिया जाएगा। 731 रिक्त पदों का आरक्षण कोटिवार रोस्टर का अनुमोदित किया गया है। इसमें गैर आरक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये भी पद शामिल है। इन सभी आरक्षण कोटियों में संबंधित कोटि की महिलाओं के लिए 35 फीसदी शैतिक आरक्षण अनुमान्य होगा।

बाइट :

समस्तीपुर जिले में चार मैदानों का चयन दौड़ के लिए किया गया है।इसमें एक मैदान पर 1600 अभ्यर्थी की दौड लगाएंगे। वहीं, अभ्यर्थी हाइजंप, लॉन्ग जंप व गोला फेंक में भी अपनी दक्षता दिखाएंगे और उसमें भी उन्हें अंक दिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को जून माह तक प्रशिक्षण पर भेज दिया जाएगा। 731 पदों पर होमगार्ड की बहाली होनी है।

मो. एहतेशाम अली, जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago