Samastipur

समस्तीपुर का सरायरंजन पश्चिमी पैक्स पूरे बिहार में सबसे अव्वल; मिलेंगे 15 लाख रुपये

समस्तीपुर :- सरायरंजन प्रखंड के सरायरंजन पश्चिमी पैक्स ने उत्कृष्ट उपलब्धियों हासिल कर पूरे बिहार में समस्तीपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस पैक्स को बिहार सरकार ने राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुना है।

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में इस पैक्स का राज्यस्तर पर सर्वोच्च उपलब्धियों के कारण चयन सरकार के स्तर से किया गया है। इसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये सरकार देगी। राज्य में दूसरे स्थान पर बेगूसराय जिला का मटिहानी प्रखंड का सोनापुर पैक्स का चयन किया गया है। तीसरे स्थान पर पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड का मियांपुर पैक्स है।

डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि मुख्य मंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत सरायरंजन पश्चिमी पैक्स का चयन किया गया है। राज्यस्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्य मंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए इस पैक्स को चुना गया है। इससे संबधित आदेश पटना से जिला को जारी कर दिया गया है। निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार इनायत खान ने जिला को इस आशय का आदेश जारी किया है।

डीसीओ ने बताया कि पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा पैक्सों के लिए स्वक्ष प्रतियोगिता करायी गई थी। बैंकिंग व्यवसाय, खाद बीज व्यवसाय, सरकारी स्तर से किसानों से धान व गेहूं खरीद कार्य, सीएससी संचालन, प्रबंधक नियुक्ति, नवाचार, जन वितरण प्रणाली कार्य, पैक्स में धान मिल संचालन, पैक्स में अपना गोदाम संचालन, मुख्य मंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के क्रियान्वयन में सरायरंजन पश्चिमी पैक्स ने शानदार व उत्कृष्ट भूमिका निभाई है।

साखमोहन पैक्स का जिलास्तर पर हुआ चयन :

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना में विभूतिपर प्रखंड के साखमोहन पैक्स को जिलास्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि इस पैक्स को पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपए सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस पैक्स ने जिलेभर के पैक्सों में सबसे शानदार उपलब्धि हासिल की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

18 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

56 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago