समस्तीपुर: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के पीड़ स्थान के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक का बायां पैर कट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी लाल पंडित के बेटे संतोष कुमार के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आ रहा था। पीड़ स्थान के पास ट्रेन धीमी हुई तो उसने उतरने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर कट गया।
घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरे युवक को राहगीरों ने देखा और तत्काल नगर पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
युवक का बायां पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट चुका है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने की कोशिश न करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…