Bihar

बॉयफ्रेंड के लिए पाकिस्तान से आई युवती को जमानत, नेपाल के रास्ते पहुंची थी बिहार

प्रेमी के लिए भारत आई पाकिस्तानी युवती को अब जमानत मिल गई है. करीब ढाई साल पहले (अगस्त 2022 में) नेपाल के रास्ते सीतामढ़ी जिला अंतर्गत इंडो-नेपाल के भिट्ठा मोड़ बॉर्डर पर पहुंची थी जहां से एसएसबी ने उसे पकड़ लिया था. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था. अब पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर को हाईकोर्ट से जमानत पर सशर्त जमानत मिल गई है.

प्रेमी और उसका भाई बना जमानतदार

बताया जाता है कि पाकिस्तानी युवती खादिजा नूर को जमानत 18 अक्टूबर 2022 को ही मिल गई थी, लेकिन कागजी दांव-पेच और जमानतदार की समस्या को लेकर इतने दिनों तक उसे जेल में बिताना पड़ा. वह जेल में प्यार के लिए कैद रही लेकिन अब उसे अपना प्यार मिल गया है. खादिजा का प्रेमी और उसका एक भाई जमानतदार बना जिसके बाद अब कोर्ट ने नूर को उसके प्रेमी के साथ सशर्त सौंप दिया है. दूसरी ओर प्रेमी सैयद हैदर के पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है.

हैदराबाद का रहने वाला है प्रेमी 

पाकिस्तानी युवती का प्रेमी सैयद हैदर हैदराबाद का रहने वाला है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था और दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. युवती नूर करीब ढाई वर्ष पूर्व अगस्त 2022 में इंडो-नेपाल के भिट्ठा मोड़ बॉर्डर पर पहुंची थी जहां से एसएसबी ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. हैदराबाद से उसका प्रेमी हैदर भी बॉर्डर पर पहुंचा था. उसे भी पकड़ा गया था. हालांकि कुछ दिनों बाद प्रेमी हैदर को सीतामढ़ी सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

प्रेमी जब जेल से बाहर आया तो प्रेमिका की जमानत कराने के लिए कोशिश करता रहा. यह कोशिश अब जाकर रंग लाई है. प्रेमिका नूर को अब पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद प्रेमी हैदर ने राहत की सांस ली है. अब भारत में ही नूर अपने प्रेमी हैदर के साथ रह सकेगी. हालांकि हाईकोर्ट ने उसे हर माह कोर्ट और थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

56 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago