Samastipur

शहर के विवेक विहार मोहल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर से नगद व आभूषण सहित लगभग 8 लाख की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से 12 हजार रुपए नगद व सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग 8 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के आभूषणों में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, नथिया, टीका, अंगूठी, चेन, कान की बाली और चांदी के पायल, बिछिया, चाभी रिंग शामिल है। इसको लेकर विवेक बिहार मुहल्ला के वैद्यनाथ चौरसिया की पत्नी नूतन कुमारी के आवेदन के आधार पर स्थानीय मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

पीड़ित नूतन कुमारी ने बताया कि वह पूसा प्रखंड स्थित राजकीय उच्च मध्य विद्यालय चंदौली में शिक्षिका है। घटना की सुबह घर में ताला लगाकर वह विद्यालय निकल गई थी। शाम में विद्यालय से वापस आने के बाद उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ पाने के बाद उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। वहीं, अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने उनके गोदरेज का लॉक तोड़कर आभूषण व नगद चोरी कर लिया है। इधर मुफस्सिल थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

8 घंटे ago