Samastipur

समस्तीपुर: दादा के श्राद्ध कर्म के लिए बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को स्कार्पियो ने माारी जोरदार टक्कर, गंभीर स्थिति में रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : दादा के श्राद्ध कर्म के लिए बाजार से सामान लेकर घर लौटने के दौरान पोते को तेज रफ्तार स्कोर्पियों ने सामने से जोरदार ठोकर मार दी जिससे पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना समस्तीपुर जिलेे के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की हैं जहां से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट- खोकसाहा मुख्य पथ पर मानाराय टोल बीएसएनएल टावर पान दुकान के समीप बुधवार की देर संध्या बाइक और स्कार्पियो में आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक की पहचान जोगिया वार्ड संख्या-6 निवासी अमृत पासवान के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक के दादा रामविलास पासवान का सामान्य स्थिति में मृत्यु हो गया था। उनके श्राद्ध कर्म के एक दिन पहले के कार्यक्रम के भोज के कुछ सामान कम पड़ गया था। जो मनीष लाने के लिए खोकसाहा चौक गया था। जहां से घर वापस होने के क्रम में घटनास्थल के समीप सिंघिया घाट कि ओर से आ रही स्कार्पियो ने आमने से जोड़दार आमने-सामने ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर मौके से भागने में सफल रहा। इस घटना में स्कार्पियो का नंबर प्लेट घटनास्थल पर टूटकर गिर गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नंबर प्लेट से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

3 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago