Samastipur

समस्तीपुर में TRE-3 के पुर्नकाउंसलिंग के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, एक लाख रुपया पर काउंसलिंग कराने वाला बिचौलिया भी चिन्हित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में टीआरई-3 (TRE-3) में बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा में पास हुए दो फर्जी अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी +2 तिरहुत एकेडमी काशीपुर से काउंसलिंग के दौरान की गई है। फर्जी अभ्यर्थियों की गिरफ्तार होने के बाद हड़कंप मच गया। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को समस्तीपुर +2 तिरहुत एकेडमी में TRE 3 की नियुक्ति के लिए शिक्षकों का पुर्नकाउंसलिंग किया जा रहा था।

इस दौरान दरभंगा जिले के बहेरी प्रखंड अंतर्गत बनडीहुली के रहने वाले सीताराम माडर के पुत्र उमेश मंडल एवं समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बोरे निवासी सुरेश मंडल की पत्नी ममता कुमारी के बिहार लोक सेवा ओयाग, पटना के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के मिलान में क्रम में पाया गया कि इन दोनों का सीटेट से संबंधित प्रमाण पत्र फर्जी है व बायोमेट्रिक मिलान भी नहीं हो रहा है।

इस संबंध में जब वहां मौजूद कर्मी व अधिकारियों के द्वारा दोनों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा फर्जी कागजात होने का मामला स्वीकार किया गया। साथ ही पूछताछ के क्रम में ममता कुमारी द्वारा बताया गया कि काउंसिलिंग केन्द्र पर विवेक कुमार दिक्षीत नामक व्यक्ति जो अपने को प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सिंघिया में कार्यरत बताया तथा कि आपका कागजात जो गलत है उसके लिए यदि आप एक लाख रूपया तत्क्षण दिजीएगा तो तुरंत मैं आपका काउंसिलिंग संबंधित कार्य करवा दूँगा।

जिसके लिए उनके द्वारा मोबाईल संख्या क्रमशः 9101887662 के माध्यम से पचास हजार रूपए, 9670886666 के माध्यम से पाँच हजार रूपये एवं मोबाईल संख्या 8013744987 के माध्यम से बीस हजार रूपये द्वारा विवेक कुमार दिक्षीत के बताये गए मोबाईल पर पे-फोन व गूगल-पे के यूपीआईडी के माध्यम से दिया गया। लेकिन इस बीच दोनों पकड़े गये। फर्जी विद्यालय अध्यापक पकड़े जानेे के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा नगर थाने को सूचना दिया गया।

सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों फर्जी विद्यालय अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवाजीनगर सह काउंसलिंग केंद्र पर प्रतिनियुक्त सत्यापन पदाधिकारी रामजन्म सिंह के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि दोनों फर्जी विद्यालय अध्यापक को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago