वाराणसी में तुलसी घाट के सामने गंगा में नहाते वक्त शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे समस्तीपुर का रहने वाला एक किशोर डूब गया। एनडीआरफ के गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शव पानी से बाहर निकाला। समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राय का 17 वर्षीय पुत्र आदित्यम राय पांच साथियों के साथ वाराणसी घूमने आया था। गुरुवार देर रात सभी घूमते हुए अस्सी घाट पहुंचे।
वहां से तुलसी घाट पहुंचे और शुक्रवार की अहले सुबह में गंगा स्नान करने लगे। नहाते समय आदित्यम डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के नाविक पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। घंटे भर प्रयास के बाद आदित्यम का शव बाहर निकाला जा सका। आदित्यम के पिता संतोष राय समस्तीपुर स्टेश्न पर रेलवे में जेई हैं। संतोष के तीन बेटों में आदित्यम दूसरे नंबर पर था।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…