समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा। मौसम का मिजाज भी शुष्क बना रहेगा। यह संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. अगले दो दिनों तक तेज पछुआ हवा चलेगी।
इसकी औसत रफ्तार 15 से 20 किलो मीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। इसके बाद हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी दर्ज की जायेगी। बताते चलें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह इस अवधि में रहने वाले सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…