Samastipur

ग्रामीणों ने फोर लेन निर्माण कार्य को किया बाधित, हरपुर भिंडी में अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को फोर लेन निर्माण कार्य को बाधित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण, फोरलेन निर्माण में हरपुर भिंडी में अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस कारण से करीब चार घंटे तक निर्माण कार्य बाधित रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम से भी गुहार लगाई गई थी। उन्होंने में ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता में अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था।

बावजूद अंडरपास ओवर ब्रिज बनाने को लेकर कोई पहल अब तक नहीं किया जा सका है। इस कारण से आने वाले दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने घर से खेत व दलान जाने में लोगों को ढ़ाई से तीन किलोमीटर तक चक्कर लगाना पड़ेगा। इसी कारण से लोग अंडरपास या ओबरब्रिज की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फोरलेन निर्माण कार्य को रोक दिया।

इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिलने के बाद सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार चौधरी, सीओ आलोक चंद्र रंजन, ताजपुर थाना अध्यक्ष शनी कुमार मौसम पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। बावजूद ग्रामीण अपने मांग पर अड़े रहे और कार्य को बाधित ही रखा।

बाद में अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन पर सारी बात की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनहित में यहां के लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन के बाद फिर से काम शुरू किया गया। मौके पर फोरलेन के अधिकारियों सहित पूर्व मुखिया सुरेन्द्र राय अटल, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, रामप्रवेश राय, राम सुदीन राय एवं संतोष राय सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago