{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"selection":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- उजियारपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों दलसिंहसराय के वाजिदपुर वार्ड संख्या- 14 निवासी संजीव दास की पत्नी आभा कुमारी का शव पुलिस ने बरामद किया था। घटना को लेकर पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के चचेरे देवर राहुल कुमार (20) को बीते 17 मार्च को दिन के 1 बजे उसके घर से पकड़ कर ले गई, फिर दूसरे दिन पुलिस ने छोड़ दिया। राहुल ने पुलिस पर बेहरमी से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया। वह अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक एंव डीएसपी को पत्र लिख कर पुलिस द्वारा मारपीट का शिकायत दर्ज करवाया है।
राहुल ने बताया की उनकी चचेरी भाभी आभा कुमारी का शव पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया था। जिनकी कुछ बदमाशों द्वारा निर्मम हत्या कर दिया गया था। इसे लेकर 17 मार्च को दिन के 1 बजे उसके घर पर 3, 4 गाड़ी पुलिस आई और बोली चलो तुमसे पूछताछ करनी है। रास्ते में दलसिंहसराय थाना से किसी पदाधिकारी ने फोन किया की इसे दलसिंहसराय थाना ले आओ यही पूछताछ करेंगे।
पीड़ित ने बताया कि दलसिंहसराय थाना के एक कमरे में रात्रि होने पर मेरे साथ 5 से 7 पुलिस बल एवं पदाधिकारी मिलकर बेरहमी से मारपीट करते हुए पैखाना के रास्ते को डंडा से जख्मी कर दिए एवं कमर के नीचे चुतर को डंडा से मारकर खून जमा दिया जिससे काला काला दाग पड़ गया। इस दौरान मैं बेहोश हो गया और मरनाशन की स्थिति में पहुंच गया। डरा धमका कर पुलिस वाला दोष कबूल करने को कह रहा था। जबकि मैंने कुछ नहीं किया है। उसी क्रम में बार-बार बेहोश होता था और मुझ पर पानी छिट छिट कर मुझे होश में लाते थे।
अंत में मुझे उजियारपुर थाना पर लाया गया जहां से मुझे जख्मी हालत में 18 मार्च को रात्रि 10 बजे छोड़ा गया तब मैं अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में अपना इलाज करवाया। राहुल ने बताया की चचेरी भाई भाभी होने के कारण फोन पर बातचीत हुआ थाा। जिसके पूछताछ के बहाने मुझे थाना पर बुलाकर पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य ने बुरी तरिके से मारा। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध करने की गुहार लगाया है। वहीं डीएसपी विवेक कुमार ने बताया की मृतका के मोबाइल से घंटे बात करने सहित कई बिन्दुओ पर शक होने पर मृतका के चचेरे देवर राहुल को पूछताछ के लाया गया था। मारपीट का आरोप गलत है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…