Samastipur

एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ने अपना 10वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया, मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे राज्यपाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सिंघिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन ने अपना दसवां स्थापना दिवस मनाया। इसको लेकर संस्थान के द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह हवाई मार्ग से संस्थान परिसर में पहुंचे। इसके लिये संस्थान परिसर में ही हैलिपैड बनाया गया था। राज्यपाल के पहुंचने पर सबसे पहले उन्हें समस्तीपुर जिला पुलिस बल के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्र गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

संस्थान के दसवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वो हमेशा विद्यार्थी के रूप में रहना चाहते हैं ताकि वह जीवन में हमेशा कुछ ना कुछ सीख सके। जब तक लोग विद्यार्थी बने रहते हैं वह हमेशा सीखते रहते हैं। उन्होंने पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स आदि छात्रों से आह्वान किया की आप अपने क्षेत्र में हमेशा नया सीख कर लोगों की सेवा करते रहे।

उन्होंने कहा कि आप जिस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, शिक्षा ग्रहण करने के बाद आपके विचार और व्यवहार दोनों बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके इस शिक्षा का कोई मतलब नहीं रह जाता है। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे तभी आप अपने कार्य को सही रूप से कर सकेंगे और लोगों की वास्तविक सेवा हो सकेंगे।

वहीं एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सचिव मोनी रानी ने स्थापना दिवस को लेकर इंस्टीट्यूशंस के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। वहीं एस के मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एस के मंडल कहा कि एसके मंडल ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस आज अपना दसवां स्थापना दिवस मना रहा है। यह इंस्टीट्यूशंस के लिए ऐतिहासिक दिन है। इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर, फैकेल्टी और छात्र-छात्राएं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि बिहार के राज्यपाल आज उनके इंस्टिट्यूट में आकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

स्थापना दिवस समारोह के मौके पर एस के मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूशंस के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसका वहां उपस्थित लोगों ने खूब लुफ्त उठाया।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, समस्तीपुर की सांसद शांभवी और महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर एसके मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एसके मंडल और सचिव मोनी रानी ने सभी अतिथियों को चादर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

वीडियो देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago