समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर भरपुरा नुनु वती स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति जख्मी हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक राजेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जख्मी की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहारा वार्ड संख्या-3 निवासी वैजू कामती के 32 वर्षीय पुत्र जगरनाथ कामती, अकलू कामती के 20 वर्षीय पुत्र अजय कामती व बिरजू कामती के 22 वर्षीय पुत्र मुरारी कामती के रूप में की गई है। जख्मी जगरनाथ कामती ने बताया कि समस्तीपुर किसी परिचित से मिलकर वापस घर लौटने के क्रम में भरपुरा नुनु वती विद्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गये।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…