Samastipur

“आपसी भाईचारा का प्रतीक है होली”, ढ़रहा में होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- प्रखंड के ढ़रहा में होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। भाजपा नेता वैभव रंजन के संयोजन में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक संध्या में जुटे एनडीए कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा का प्रतीक है। इस पर्व में सभी क्लेश मिटाकर लोग एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

इस अवसर मिथिला की चर्चित गायिका रानी झा की प्रस्तुति पर श्रोता सराबोर होते रहे। गीत व संगीत की ऐसी सरिता बही कि देर शाम तक लोग थिरकते व झूमते रहे। रानी झा की प्रस्तुति रंग बरसे भींगे चुनरवाली पर श्रोता झुमते व थिरकते रहे । वहीं गायक लालबाबू दिलवाले के होली जोगीरा की प्रस्तुति पर लोग झुमने को मजबूर रहे। गजल गायक आदित्य चौधरी की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्यामबाबू सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मुखिया बैद्यनाथ शर्मा, पंसस नरनाथ राय, दिनेश झा, अखिलेश कुमार सिंह, विकास कुंवर, डॉ. विमलेश चौधरी, विनय राय, संतोष राय, कलानाथ राय, विपिन राय, मोहन पटवा, अमित शांडिल्य, प्रभात, राहुल राय, गौतम राय, शशांक, राकेश, मुकुंद, सोनू, अभिषेक टंकु, सोनू, प्रिंस समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

18 घंटे ago