समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 25 मार्च को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 205 टिकट जाँचकर्मी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे, उनके द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के ट्रेनों में यात्रा करने के 4 हजार 995 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 38 लाख 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…