समस्तीपुर : वैशाली रेल प्रेक्षागृह हाजीपुर में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बीके सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे।
समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2023-24 का महाप्रबंधक दक्षता शील्ड पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल को प्रदान किया गया। जबकि रनर्स अप कप धनबाद मंडल को मिला। पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में राजेन्द्रनगर को, मध्यम श्रेणी के स्टेशनों में रक्सौल स्टेशन को व छोटे स्टेशनों की श्रेणी में वैशाली स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया। जनशिकायत निवारण में श्रेष्ठ प्रदर्शन से संबंधित रेल मदद शील्ड समस्तीपुर मंडल को दिया गया। मीडिया से बेहतर समन्वय के लिए समस्तीपुर मंडल को जनसंपर्क शील्ड प्रदान किया गया।
महाप्रबंधक ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि कुल प्रारंभिक आय के मामले में पूर्व मध्य रेल को भारतीय रेल में चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक सर्वाधिक राजस्व प्राप्त करने वाले जोन का गौरव हासिल हुआ है। इस अवधि में 23 हजार 668 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में 149 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया गया।
पिछले वर्ष के इसी अवधि से 2.61 प्रतिशत अधिक, अन्य कोचिंग से 247 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 2.3 प्रतिशत अधिक, स्क्रैप बिक्री से 258 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो 22 प्रतिशत अधिक है। देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास किया गया। जिसमें से पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है।
इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव से साथ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित अन्य थे।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…