Samastipur

शानदार उपलब्धियां को लेकर सरायरंजन पश्चिमी पैक्स को राज्य सरकार की तरफ से मिला 15 लाख का पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड के सरायरंजन पश्चिमी पैक्स की शानदार उपलब्धियां को लेकर राज्य सरकार ने शुक्रवार को सहकारिता भवन पटना में मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 15 लाख का चेक प्रदान किया। चेक राशि पैक्स की अध्यक्ष नीतू देवी को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा दी गई। बता दें कि राज्य स्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना अंतर्गत इस पैक्स को चुना गया था।

ज्ञात हो कि इस पैक्स को पूर्व में भी ढेरों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 2007 में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वैद्यनाथ महतो द्वारा, 2008 में बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा, 2009 में राज्य के सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा, 2010 में भारत सरकार के कृषि मंत्री शरद पवार द्वारा एवं 2012 में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इस पैक्स के सचिव विपिन कुमार ईश्वर को पुरस्कृत किया जा चुका है। पटना के सहकारिता भवन में पुरस्कार वितरण के मौके पर सहकारिता सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक इनायत खान, राज्य सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चौबे, विधायक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

12 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

14 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

20 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago