Samastipur

सिंघिया में बकाबू कार पेड़ से टकराई, चार घायल व एक की मौ’त

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया-रोसड़ा एसएच 88 मुख्य सड़क के बलहा मुसहरी गांव के पास शुक्रवार को एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कदम के पेड़ से जा कर टकरा गई। जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉक्टर एम. अंसारी ने रिशु कुमार, गुलशन कुमार तथा रोहित कुमार की स्थिति को काफी नाजुक बताते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट एंबुलेंस से पटना ले कर चले गए। रिशु कुमार की मौत पटना पहुंचने से पहले ही हो गई। वहीं राजा कुमार का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घायलों में सभी रोसड़ा मिर्जापुर स्थित एक विवाह भवन के कर्मी थे। जिसमें एक मालिक के अपने भतीजे भी शामिल हैं। सभी किसी काम के सिलसिले में कुशेश्वरस्था जा रहे थे। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार झा, टुनटुन झा, राजों सदा ने बताया कि कार रोसड़ा की और से काफी तेज गति से सिंघिया की और जा रहा था। बलहा मुसहरी के पास कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में कदम के पेड़ से जा कर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार के पीछे बैठे दो लोग शीशे से बाहर फेंका गए। वहीं कार में सीट बेल्ट से बंधे दो घायल को लोगों ने कुदाल तथा खंती से कार के गेट को तोड़ कर बाहर निकाला। काफी देर तक प्रशाशन और अस्पताल की गाड़ी का इंतजार करते रहे। नहीं आने पर एक टेम्पो से सवारी को उतार कर घायल को लाद कर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकिशोर राम ने बताया कि घटना के बाद पदाधिकारी को भेजा गया था। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago