समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना के श्रीरामपुर अयोध्या गांव (गंगापुर) में खुद को सर्वे कर्मी बताकर घर पहुंचे बदमाशों ने सोने की चेन चुरा ली एवं फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में सीता देवी पति मिथिलेश चौधरी के नाम से आवेदन पूसा थाने को मिला है। छानबीन में पुलिस जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुद को सरकारी कर्मी बताते हुए दो बदमाश मंगलवार को बुलेट से महिला के घर पहुंचे। इस दौरान फोटोग्राफी के बहाने महिला के गले से सोने की चेन निकलवा ली। बाद में चकमा देकर दोनों भाग निकले। घटना की जानकारी महिला को होने पर परिवार को पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…
समस्तीपुर : स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन…
समस्तीपुर : बिहार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बढ़ते अपराध को लेकर समस्तीपुर पहुंचे…
सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…