Samastipur

मालिक के 2 लाख हड़पने के लिये पिकअप चालाक ने ही रची थी लूट की साजिश, दलसिंहसराय DSP ने किया खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के मुरलीधर कुआं के पास 28 फरवरी को पिकअप चालक से कैश लूट की साजिश स्वयं पिकअप चालक ने ही रची थी। मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लूटी गई राशि में से 1 लाख 27 हजार 5 सौ रुपये भी बरामद की है।

मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस को मिली इस उपलब्धि की एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ताजपुर के गल्ला व्यवसायी विजय कुमार के यहां पिछले 5 वर्षों से मुकेश कुमार पिकअप चलाता था। मालिक के बताये व्यवसायी के यहां से वह पिकअप से सामान ले जाता था।

दो लाख रुपये देकर भेजा था सामान लाने

घटना के दिन भी व्यवसायी विजय ने चालक मुकेश को 2 लाख रुपये देकर सामान लाने के लिये दलसिंहसराय भेजा था। लेकिन रुपये गबन करने की नीयत से मुकेश ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट कांड को अंजाम दिया। वहीं घटना को सच साबित करने के लिये गोली चलाने का हल्ला किया तथा थाने में अज्ञात बदमाशों के ऊपर 2 लाख रुपये लूट लेने की शिकायत दर्ज करा दी। मामले में ताजपुर थाना के मोतीपुर निवासी रमेश महतो के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुये एसडीपीओ ने बताया कि राहुल के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक एवं उक्त रुपये बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि चालक मुकेश एवं घटना में शामिल उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस सक्रिय है। पुलिस कार्रवाई में थानाध्यक्ष इरशाद आलम, डीआईयू प्रभारी शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पतला कुमारी, दारोगा रंजीत कुमार सिंह, पीटीसी प्रणय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से हड्डी के डॉक्टर की कमी से जूझ रहा समस्तीपुर सदर अस्पताल, पोस्टिंग के बाद भी योगदान देने नहीं पहुंचे डॉक्टर

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी मरीजों के…

1 घंटा ago

सरकारी राशि के दुरुपयोग और अनियमितताओं को लेकर मोरदीवा के मुखिया रामाधार सिंह को पद से हटाने की अनुशंसा, DM ने आयुक्त को भेजा प्रस्ताव

समस्तीपुर : सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज मोरदीवा के मुखिया रामाधार सिंह की मुश्किलें…

2 घंटे ago

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन की मौ’त, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया चौक के निकट शनिवार की…

2 घंटे ago

रोसड़ा को भीषण जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ की लागत से 13.81 KM डबल बाईपास का मंत्री ने किया शिलान्यास

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर को भीषण जाम से निजात दिलाने की दिशा में रविवार को…

2 घंटे ago

बिहार के छात्रों के लिए सीएम सम्राट ने की 4 बड़ी घोषणाएं, परीक्षा सुधार के लिए उठाया गया ये कदम

पटना में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आज से दो दिवसीय राज्यस्तरीय…

3 घंटे ago

निशांत दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बढ़ाने पर बात

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी में उन्होंने…

10 घंटे ago