Samastipur

लड़की से छेड़खानी मामले पर प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, समस्तीपुर पहुंचने पर बोले- “पुलिसिंग सुधरे बिना अपराध पर लगाम संभव नहीं”

समस्तीपुर : बिहार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बढ़ते अपराध को लेकर समस्तीपुर पहुंचे जन सुराज के संस्थापक एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार का चरित्र और उसके नेतृत्व की कार्यशैली नहीं बदलेगी, तब तक बिहार को अपराध मुक्त बनाने की बात बेमानी है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि वह पिछले कई हफ्तों और महीनों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उनके मुताबिक, वर्तमान व्यवस्था में अपराध होने के बाद कार्रवाई की जा रही है, जबकि अपराध रोकने के लिए पुलिसिंग व्यवस्था को समाज के स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस महकमे के नेतृत्व को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं के बीच खींचतान का असर कानून-व्यवस्था पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि थानों के स्तर पर भी पुलिस का प्रभावी नियंत्रण कमजोर है और भू-माफिया, शराब माफिया तथा बालू माफिया के प्रभाव का आरोप लगाते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि थानेदार, डीएसपी और एसपी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। थानों में सुधार लागू करने, पुलिस का नियंत्रण मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार फिलहाल रिएक्टिव मोड में काम कर रही है, यानी अपराध होने के बाद कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी घटना के बाद आरोपितों को पकड़ना या कार्रवाई करना जरूरी है, लेकिन इससे स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। अपराध पर प्रभावी रोक के लिए पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करना जरूरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

9 घंटे ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

21 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

22 घंटे ago