Samastipur

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। पोलियो उन्मूलन की तर्ज पर कालाजार को भी जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अंतिम चरण में काम कर रहा है। इस दौरान सर्विलांस को मजबूत करने और संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ये बातें सिविल सर्जन ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में कहीं।

सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल ओरिएंटेशन कम रिव्यू मीटिंग ऑन कालाजार एलिमिनेशन प्रोग्राम में जिले में चल रहे कालाजार उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गयी। कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिनिधि माधुरी देवराजू ने स्क्रीन प्रेजेंटेशन के माध्यम से कालाजार की जांच के तरीके, जांच परिणामों के सही आकलन और फील्ड स्तर पर सक्रिय सर्विलांस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान और त्वरित उपचार से ही उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

घर-घर निगरानी बढ़ाने का निर्देश :

सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर निगरानी को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार के लंबे समय से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनकी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक छिड़काव की गुणवत्ता पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कालाजार उन्मूलन के अंतिम दौर में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिले को कालाजार मुक्त बनाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

52 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

2 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

14 घंटे ago