समस्तीपुर : समस्तीपुर में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले भर में लगभग 300 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। बुधवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे जवानों ने पुलिस लाइन में योगदान दिया। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा की मौजूदगी में लाइन डीएसपी सुनील सिंह ने सभी जवानों को ब्रीफ किया। बता दें कि होली के दिन रमजान का जुमा पड़ने से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी मानिटरिंग एसपी खुद ही कर रहे हैं।
एसपी ने बताया की जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं सभी थानों में क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। होली के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए सभी थानों में क्यूआरटी तैनात रहेगी. सभी जवानों को होली के दौरान चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले एसपी ने मुख्यालय के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 19 मार्च तक रद्द करने का आदेश दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…