Samastipur

सावधानी और निगरानी से ही बर्ड फ्लू से बचाव संभव, समस्तीपुर में भी चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार के कई जिलों में बर्ड फ्लू (एच5एन1 वायरस) के मामले सामनें आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब तक बिहार के तीन जिलों पटना, जहानाबाद और भागलपुर में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हो चुकी है। बर्ड फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को अलर्ट किया है। इससे निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम के निर्देश दिये हैं। जिलों को भी अलर्ट किया गया है।

हालांकि, समस्तीपुर जिले में अभी तक इससे जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया है। इधर बिहार में लगातार बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी खतरे को देखते हुए मध्याह्न भोजन योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब शुक्रवार को स्कूलों में अंडे नहीं दिए जाएंगे। इसकी जगह बच्चों को 100 ग्राम के समतुल्य सेब या केला या अन्य मौसमी फल दिया जाएगा। इस संबंध में मिड-डे मील की निदेशक साहिला की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग बरत रहा एतिहात, स्कूलों में बच्चों को नहीं दिया जाएगा अंडा :

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को एमडीएम योजना के तहत शुक्रवार के निर्धारित मेनू के अतिरिक्त एक उबला अंडा एवं शाकाहारी बच्चों को मौसमी फल सेव या केला दिया जा रहा है। वर्तमान में केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अलर्ट किया है। इस संबंध में सावधानी बरतने हेतु आम जनों को अंडा/मुर्गा, मांस इत्यादि के सेवन से बचने एवं उसके उपाय के लिए समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

इस संबंध में समस्तीपुर एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित सौरव ने बताया कि शिक्षा विभाग के एमडीएम निदेशक साहिला का निर्देश है कि बर्ड फ्लू के अलर्ट को देखते हुए बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत कक्षा 1 से 8 के बच्चों को शुक्रवार के निर्धारित मेनू के दिये जाने वाले अंडा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उसके स्थान पर सभी बच्चों को मौसमी फल जैसे सेव या केला दिया आएगा। स्थिति सामान्य होने के उपरान्त अंडा देने के संबंध में पुनः निर्देश जारी किया जायेगा।

इंसानों के लिए भी खतरा :

बर्ड फ्लू प्रभावित मुर्गे, मुर्गी व पक्षियों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों के लिए यह जानलेवा है। इससे पीड़ित में गंभीर श्वास की बीमारी होती है। संक्रमण के बाद मनुष्य में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखने में 3 से 5 दिन लगते हैं। तेज बुखार, गर्मी या कंपकंपी महसूस होना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, खांसी या सांस लेने में तकलीफ, दस्त, पेट दर्द, सीना दर्द, नाक व मसूड़ों से खून आना, आंख आना इसके लक्षण हैं।

ये बरतें सावधानी :

– कौवा, कबूतर, मुर्गी आदि के मरने पर सतर्कता जरूरी है, मुर्गी फार्म की नियमित सफाई और सेनेटाइज करें

– मुर्गी फार्म के मजदूरों को मास्क, हाथ में ग्लब्स और पैर में जूते पहन ही काम करना चाहिए

– पक्षियों के मांस और अंडे को कच्चा या अधपका न खाकर पूरा पका हुआ खाना चाहिए

– बर्ड फ्लू प्रभावित पक्षी के मांस को भी 100 डिग्री तापमान पर पकाकर खाने की स्थिति में इसका खतरा नहीं रहता है

बाइट :

वर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लोगों को फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। समस्तीपुर जिले में अब तक ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। पोल्ट्री फॉर्म से रेंडमली सैंपलिंग एकत्रित किये जा रहे हैं। इससे बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 

– डॉ. अमन श्रीवास्तव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago