समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरती जगदीश महिला कॉलेज के नजदीक से पुलिस ने सोमवार की मध्य रात्रि गश्ती के दौरान बाइक सवार युवक का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मृत युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी शेखर मिश्रा के 33 वर्षीय पुत्र नव प्रभात कुमार के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार 6 मार्च को समस्तीपुर के एक मंदिर में उसकी शादी होने वाली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक परिचित के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होकर वह घर लौट रहा था। पुलिस ने घटना स्थल से मोटरसाइकिल व एक पिस्तौल बरामद किया है। मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…