केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को पटना एम्स पहुंची। दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय से आयी इस टीम में दो अधिकारी शामिल थे। उन्होंने पटना एम्स के उपनिदेशक, प्रशासन के कार्यालय में तैनात कर्मी आशीष कुमार और हड्डी रोग विभाग में कार्यरत डॉ. प्रभात कुमार से पूछताछ की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना एम्स में हुई सामान एवं मेडिकल उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ की गयी।
एम्स के उपनिदेशक (डीडीए) प्रशासन नीलोत्पल बल के कार्यालय में स्टेनो के पद पर आशीष कुमार तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गयी।
सूत्रों के अनुसार, मेडिकल उपकरण की खरीद में केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है। इसके अतिरिक्त स्क्रैप के सामान का बिना टेंडर निबटारा करने को लेकर भी पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद कर्मी व डॉक्टर को रात 10.30 बजे जाने दिया गया।
कार्यकारी निदेशक ने कुछ भी बताने से किया इनकार
एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि किस मामले में पूछताछ हो रही है, केंद्रीय टीम से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसकी जानकारी उन्हें बुधवार तक मिल पाएगी।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…