Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों के विरोध के कारण नहीं पास हुआ बजट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में नगर निगम का 2025-26 का बजट कई वार्ड पार्षदों के विरोध के कारण पारित नहीं हुआ। इसके अलावा बैठक के लिए निर्धारित शहर के विकास से संबंधित एजेंडा भी पारित नहीं हो सका। कुछ देर तक चली बैठक के बाद ही कई पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्या उठाते हुए निदान नहीं होने की बात रखने लगे।

वे लोग शहर के विकास को अवरुद्ध कर रखने का आरोप नगर निगम प्रशासन पर लगाने लगे। जिस पर नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल उन्हें शांत कराते रहे। साथ ही वे अपनी बातों से उन्हें संतुष्ट करने की लगातार कोशिश भी करते रहे। लेकिन पार्षद उनकी दलीलों को सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान कई पार्षद बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिनमें नगर प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

उधर, बैठक स्थल पर मेयर, उप मेयर व नगर आयुक्त अपनी जगह पर ही बैठे रहे। अंत में बैठक को स्थगित करनी पड़ी। मेयर अनिता राम ने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन कर बैठक का बहिष्कार कर दिया। हमलोग मिल बैठ कर निदान कर लेंगे। विरोध के कारण बजट पास नहीं हो सका। जबकि बजट पास होना अनिवार्य है। नगर आयुक्त केडी प्रोज्जवल ने कहा कि बैठक क्यों नहीं हुई, इसके बारे में मेयर ही बता सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब बैठक ही पूरी नहीं हुई तो बजट कैसे पास होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

12 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

15 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

19 घंटे ago