Bihar

मैथिली मृणाली पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष, सोनाली राज महासचिव; पहली बार चुनाव में महिलाओं का जलवा

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार महिला उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है। अध्यक्ष सहित तीन मुख्य पदों में महासचिव, और कोषाध्यक्ष पर महिला उम्मीदवारों की जीत हुई है। विद्यार्थी परिषद की महिला प्रत्याशी मैथिली मृणाली ने अध्यक्ष पद जीत कर इतिहास रच दिया है। आजतक पटना विश्वविद्यालय के इतिहास में कोई महिला अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी थी। यह छह दशकों में पहली बार हुआ है। इतिहास के पन्नों में मैथिली की जीत दर्ज हो गई।

वहीं महासचिव पर निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने सबसे अधिक 4274 वोट लेकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। वहीं इस पद पर दूसरे स्थान पर विद्यार्थी अंकित कुमार 1899 मत मिला है।

वहीं संयुक्त सचिव पर एनएसयूआई समर्थित उम्मीदवार रोहन सिंह ने जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनु कुमार को हराया है। रोहन 2273 वोट मिले, वहीं अनु कुमारी को 2091 मिला है। अनु कुमारी 182 वोट से हार गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पर सौम्या श्रीवास्तव को 2707 वोट मिले, वहीं दूसरे स्थान पर ओमजय यादव 1806 वोट मिले।

साल 2022 में क्या हुआ था…

वहीं वर्ष 2022 के चुनाव में सेंट्रन पैनल पर चार पदों पर छात्र जदयू ने कब्जा की थी। इसमें अध्यक्ष आनंद मोहन, उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी और कोषाध्यक्ष पर रविकांत जीते थे। सिर्फ महासचिव पर एबीवीपी के समर्थित उम्मीदवार विपुल को जीत हासिल हुई थी।

इसके पहले वर्ष 2019 के चुनाव में छात्र जाप के अध्यक्ष मनीष यादव और संयुक्त सचिव आमिर राजा ने जीत हासिल की थी। वहीं उपाध्यक्ष पर छात्र राजद के निशांत यादव, महासचिव पद एबीवीपी की प्रियंका श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष पर छात्र जदयू की कोमाल कुमारी ने जीत दर्ज की थी।

इसके पहले सेंट्रल में 2012 में विद्यार्थी परिषद के आशीष सिन्हा ने जीत दर्ज की थी। एआईएसएफ पद पर उपाध्यक्ष आंशुमान और अंशु कुमारी को जीत हासिल हुई थी। वहीं छात्र जदयू से संयुक्त सचिव अनुप्रिया और कोषाध्यक्ष पर छात्र राजद के अभिषेक गुप्ता की जीत हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago