Samastipur

गैरेज में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पिता बोलें- हत्या के बाद टांगा गया है, पैसों की लेने-देन में मर्डर की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मुसरीघरारी :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ के वार्ड संख्या-44 में राजकुमार शर्मा के गैरेज से एक 35 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान स्व. सूर्य नारायण झा के पुत्र रमंत कुमार झा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा विजय झा ने बताया कि रमंत कुमार कल शाम घर से निकला था। उसका फोन बंद आ रहा था और वह घर नहीं लौटा। उन्होंने आरोप लगाया कि रमंत की हत्या की गई है। वह ब्याज पर पैसा लगाने का काम करता था। संभवत: पैसों के लेनदेन में किसी विवाद के कारण उसकी हत्या कर शव को गैरेज में टांग दिया गया।

इधर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि सुबह पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

1 घंटा ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

4 घंटे ago