समस्तीपुर : होली को लेकर शराब के तस्करी को रोकने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा ड्रोन की मदद ली जा रही है। दियारा क्षेत्र के अलावा शहरों के होटल, रेस्तरां, ढाबा और लाइन होटलों के आसपास यह ड्रोन विशेष नजर रख रहे हैं। इसके लिए जिलेभर में दर्जनों ड्रोन को लगाया गया है, जो शराब की टोह ले रहे हैं। इसके साथ ही शराब के संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील स्थलों के लिए विशेष गश्ती टीम भी लगाई गई है।
शराब की होम डिलीवरी की आशंका को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सघन जांच करने को कहा गया है। सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट पर हर वाहन की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है, इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी अधिकारियों को दी गई है। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी खुद ही इसका जायजा ले रहे हैं।
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…