Samastipur

आरा में हुए तनिष्क लू’टकांड मामले में अपराधियों की खोज में समस्तीपुर पहुंची SIT

समस्तीपुर : आरा में हुए चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस की छापेमारी जारी है। गुरुवार को इस लूटकांड के संबंध में एसटीएफ, एसआईटी व भोजपुर पुलिस ने समस्तीपुर में भी छापेमारी की।

लूटकांड में शामिल अपराधियों के साथ ही गहनों के पासर रिसीवरों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उसे लेकर पुलिस की एक टीम समस्तीपुर में भी छापेमारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार रिसीवरों में वैशाली के साथ समस्तीपुर के अपराधी का भी नाम आ रहा है। जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है। उस आधार पर एसटीएफ और डीआइयू टीम के साथ भोजपुर एसपी की ओर से गठित एसआईटी द्वारा तकनीकी सूत्र के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस को फरार अपराधियों और रिसीवरों का ठोस लोकेशन हाथ नहीं लगा है।

सूत्रों के अनुसार शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर व मथुरापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

53 मिनट ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

13 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

14 घंटे ago