बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। होली के दिन हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटी संस्थान में सीबीआई की टीम ने लगभग चार घंटे तक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने अपने साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज ले गई।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने यह छापेमारी आईआईटी पटना में चल रहे एक ऑनलाइन कोर्स में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की है। इस बारे में कई छात्रों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र और ईमेल के माध्यम से इस गड़बड़ी की शिकायत की थी। छात्रों ने मेल और पत्र में आरोप लगाया था कि यहां ऑनलाइन कोर्स नियमों के विरुद्ध चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने छह महीने पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में इस गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, इस मामले पर आईआईटी प्रशासन या सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इससे पहले बीते बुधवार को भी सीबीआई की टीम ने रेड मारी थी। करीब 8 घंटे तक छानबीन की। इसके बाद सीबीआई टीम अपने साथ कुछ जरूरी कागजात ले गई है। हालांकि, न तो एजेंसी और न ही आईआईटी प्रशासन ने इस बारे में आधिकारिक बयान दिया था। बताया जा रहा है कि आईआईटी पटना में ऑनलाइन पाठ्यक्रम के साथ ही कंप्यूटर और फर्नीचर की खरीद में बड़े घपले की आशंका है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…