Samastipur

समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, कल शाम में ही शादी को लेकर चढ़ाया गया था तिलक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी गांव के वार्ड संख्या-4 में एक युवक का शव पेड़ के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राजदेव सहनी के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल का शव पंचायत सरकार भवन के पास गाछी में मिला है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ‌राहुल का सोमवार शाम ही तिलक चढ़ा था। राहुल की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर रखा गया है।

परिजनों ने बताया कि राहुल तमिलनाडु में मजदूरी करता था। वह रविवार सुबह तिलक को लेकर घर पहुंचा था। सोमवार शाम दरभंगा बहेरी के परिवार ने शादी को लेकर तिलक चढ़ाया था। राहुल की मां ने बताया कि शाम में राहुल घर से घूमने के लिए निकला था। करीब 8:00 बजे वह घर लौटा था।

इसके बाद किसी का फोन आने पर वह फिर घर से बाहर निकाला तो रात भर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान घर के पास ही बगीचे में आम के पेड़ से शव लटके जाने की सूचना मिली। राहुल का एक पैर पेड़ से फंसा था। सिर भी पेड़ की डाली फंसी हुई थी। इस संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों का आवेदन अभी नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने के आरोप में नगर थाना में डायल-112 पर तैनात जमादार निलंबित, SP ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…

42 मिनट ago

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

16 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

22 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

23 घंटे ago