Samastipur

समस्तीपुर में 5वीं कक्षा की छात्रा को बैड-टच करने के मामले में हेडमास्टर पर पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, भेजा जा रहा न्यायिक हिरासत में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: शहर के बहादुरपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में वहां के हेडमास्टर द्वारा पांचवी कक्षा की छात्रा से बैड टच व छेड़खानी किये जाने के मामले में नगर थाने की पुलिस ने पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि सोमवार की शाम विद्यालय में छुट्टी के बाद हेडमास्टर के पास किसी काम से 5वीं कक्षा की तीन छात्राएं गयी थी। इस दौरान एचएम ने दो छात्राओं को घर जाने को कहकर एक छात्रा को रोक लिया। इसके बाद जब छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायी तो परिजन आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच हंगामा करने लगे और हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी।

हालांकि सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि स्कूल के सीसीटीवी में हेडमास्टर की करतूत कैद हो गयी है। स्थानीय आक्रोशित लोगों का कहना था कि एचएम छात्रा को गोद में बैठाकर बैट टच कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को अपने सुरक्षा घेरे मे लेकर थाना ले आयी। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों ने आवेदन दिया है। आवेदन अए आलोक में पाॅस्को समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। वहीं आरोपी हेडमास्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

21 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago