Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी को आज सुबह सांस लेने में गंभीर परेशानी होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। मुस्तकीम पिछले दो महीने से भूमि विवाद में मारपीट के एक मामले में जेल में बंद हैं।

उसके बेटे अनिरुल हक ने बताया कि सुबह 4 बजे जेल से फोन आया कि उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मंडल कारा के पुलिसकर्मी विपुल कुमार ने बताया कि कैदी को बीपी, शुगर और हृदय रोग की समस्या है। सुबह से सांस लेने में परेशानी होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों को सूचित कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हृदय रोग के कारण उन्हें तुरंत ऑक्सीजन थेरेपी दी गई। वर्तमान में कुछ जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। डॉक्टर के अनुसार, अब मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago