समस्तीपुर/मोरवा :- सांप्रदायिक सौहार्द का अनुपम स्थल है बाबा खुदनेश्वर धाम। उक्त बातें कहीं जिला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खुदनेश्वर धाम महोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। पर्यटक स्थल बाबा खुदनेश्वर धाम प्रांगण में आयोजित बाबा खुदनेश्वर महोत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने किया।
इसके पूर्व जिला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला, प्रखंड प्रमुख सान्या नेहा, जिला पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खुदनेश्वर धाम महोत्सव का उद्घाटन किया। गायिका साधना ने होली के अवसर पर बाबा खुदनेश्वर एवं भगवान शिव के अन्य भजनों के साथ ही, मसाने में खेले होली दिगंबर, गीत से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
वही विक्रमपुर बांदे विद्यालय की शिक्षिका कृति भारती ने मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा कलाश्रम के कलाकारों ने संगीत एवं नृत्य से श्रोताओं को भाव विभोर किया। जिला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के द्वारा आगत अतिथियों को चादर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक अनंत कुमार के संचालन में अनुज कुमार, संजीत कुमार, सौरव राज, किशन कुमार, आयुष्मान आर्यन,श्वेता कुमारी, चंद्र किरण, रीना कुमारी आदि कलाकारों ने अपने कार्यक्रम से श्रोताओं का मन मोह लिया। मौके पर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…