Samastipur

किडनी रोग से ग्रसित थे डाॅ. राजीव मिश्रा, पत्नी व दो बेटों को छोड़ गये अकेला, देर रात समस्तीपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के चर्चित डॉ. राजीव मिश्रा का सोमवार देर शाम पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. मिश्रा की मौत की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी पुष्टि चिकित्सक के चचेरे भाई अमरेश मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया कि डॉ राजीव किडनी रोग से ग्रसित थे।

सोमवार की दोपहर उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन में पटना लेकर जाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे पत्नी डॉ. कनुप्रिया मिश्रा व दो बेटा को छोड़ गए है। डॉक्टर मिश्रा के पिता डॉक्टर आरपी मिश्रा शहर के जाने-माने चिकित्सक थे।

राजीव मिश्रा व उनकी पत्नी डॉक्टर कनुप्रिया ने मिलकर शहर के मोहनपुर रोड में मेडिकाना नामक एक बड़े अस्पताल की स्थापना की थी। 22 फरवरी को ही हॉस्पिटल का स्थापना दिवस मनाया गया था। डॉक्टर मिश्रा की पार्थिव शरीर देर रात समस्तीपुर पहुंची। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट पर किया जाएगा।

दो हफ्ते पहले मनाया था मैरेज एनिवर्सरी :

डॉक्टर मिश्रा के पिता डॉक्टर आरपी मिश्रा भी शहर के जाने-माने चिकित्सक थे। राजीव मिश्रा की पत्नी कनुप्रिया भी डॉक्टर है। दोनों ने मिलकर शहर के मोहनपुर रोड में मेडिकाना नामक एक बड़े अस्पताल की स्थापना की थी। 22 फरवरी को ही हॉस्पिटल का स्थापना दिवस मनाया गया था। 22 फरवरी को ही उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। डॉ. राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी कनुप्रिया सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। वह रोटरी क्लब से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे थे। राजीव मिश्रा सर्जन थे, जबकि उनकी पत्नी कनुप्रिया गाइनेकोलॉजिस्ट है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago