Samastipur

समस्तीपुर: छापेमारी में नकली ब्रांडेड सामान बरामद, पैकेजिंग मशीन और रैपर भी किये गये जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड सामान बेचने का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की है। प्रखंड क्षेत्र के बिथान में शशि भूषण प्रसाद के गोदाम से करीब 2 लाख रुपए का नकली सामान बरामद किया गया है। टीम ने फॉर्च्यून तेल के 304 पैकेट, ग्लूकोज-डी के 180 पैकेट और पतंजलि के 210 खाली डब्बे जब्त किए।

इसके अलावा फॉर्च्यून तेल, हार्पिक, डेटॉल साबून और फेविकॉल के स्टिकर भी बरामद हुए। आरोपी अपने मकान में ही दुकान चलाता था, जहां नकली सामान बेचा जाता था। छापेमारी के दौरान पैकेजिंग मशीन और रैपर भी जब्त किए गए।

इस संबंध में बिथान थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बाजार में नकली सामान बिकने की शिकायत मिली थी। विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर यहां से सामान खरीदा और जांच की। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल का गलत इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

18 घंटे ago