Samastipur

शराब कारोबारी मंजय राय के बेटे की रिंग सेरेमनी में पहुंचे दरोगा जी, समस्तीपुर एसपी ने निलंबित करते हुए कर दिया लाइन हाजिर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने में पदस्थापित दरोगा संजय कुमार के साथ एक शराब कारोबारी का फोटो वायरल मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर संजय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी द्वारा इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारी से सांठ-गांठ रखने वाले पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

बता दें कि दरोगा का एक फोटो कुछ दिनों पहले शराब कारोबारी मंजय राय के साथ वायरल हुआ था। मंजय राय जिले में एक बड़े शराब कारोबारी के रूप में जाना जाता है। फोटो वायरल होने के बाद इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा को पूरे मामले की जांच दी।

इस मामले में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने एसपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी । जिसमें बताया गया है कि वायरल हुआ फोटो पु.अ.नि. संजय कुमार के पुत्र की रिंग सेरेमनी की है जो पिछले दिनों गया में संपन्न हुआ था। उस रिंग सेरेमनी में शराब कारोबारी मंजय लाल दरोगा के बुलावे पर गया गया था और इसी दौरान यह तस्वीर खींची गई थी। तस्वीर में मंच पर दरोगा के अलावा उनके पुत्र होने वाली बहू पत्नी और शराब कारोबारी मंजय लाल दिख रहा है। ‌एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें जांच कराई गई थी। जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद दारोगा पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय समस्तीपुर पुलिस केंद्र किया गया है। ‌

पिछले वर्ष मंजय राय के घर हुई थी कुर्की जब्ती :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago