Samastipur

अब महिला सिपाहियों को थाने के पास मिलेगा आवास, बजट में महिला सिपाहियों के आवासन की सुविधा का ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार बजट 2025 में महिला सिपाहियों के लिए विशेष आवास की सुविधा किये जाने की घोषणा के बाद से समस्तीपुर जिला बल में पदस्थापित महिला सिपाहियों में प्रसन्नता छायी हुई है। महिला सिपाहियों को उनके कार्यस्थल के पास आवास की सुविधा दिए जाने की घोषणा के बाद से महिला सिपाहियों की खुशी की लहर छायी हुई है। इससे वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रह सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। इसकी आवश्यकता बहुत समय से की जा रही थी।

बता दें कि जिला मुख्यालय से दूर-दराज के थानों में पदस्थापित महिला सिपाहियों को आवासन को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रखंड स्तर के थानों में महिला सिपाहियों के अलग से बैरक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। महिला सिपाहियों को थाना परिसर से बाहर निजी स्तर पर किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। ऐसे में वह असुरक्षित भी महसूस करती है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर जिले के एक थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने बताया कि उनके साथ सबसे बड़ी समस्या हथियार के सुरक्षा की होती है। स्वयं से भी अधिक हथियार के सुरक्षा का रखना होता है। ऐसे में निजी किराए के मकान में रहना काफी असुरक्षित लगता रहता है। हालांकि अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय स्तर का वैसा थाना जहां हाल के वर्षों में नए माॅडल थाना भवन का निर्माण कराया गया है, उन थाना भवनों में आवासन के किए बैरक की सुविधा तो उपलब्ध है।

पर एक ही तल पर महिला व पुरुष पुलिसबल का बैरक मौजूद रहने के कारण महिला सिपाही काफी असहज महसूस किया करती है। समस्तीपुर सदर अनुमंडल के एक थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने बताया कि अधिकांश थाना भवनों में एक ही तल पर महिला व पुरुषबल का बैरक अवस्थित है। हथियारों सुरक्षा व अन्य कई कारणों से पुलिसबलों को थाना परिसर में आवासन रखने की मजबूरी होती है। एक ही तल पर पुरुषबल व महिलाबल का आवासन रहने को लेकर कभी-कभी अहसज भी लगता है। हालांकि बजट 2025 में आये सरकार के इस फैसले को सुनते ही महिलाओं सिपाहियों को काफी राहत महसूस हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago