Samastipur

समस्तीपुर के DDC ने किया सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उपविकास आयुक्त -सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सोमवार को सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजपुर प्रखंड के अधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम के वार्ड संख्या 6 व नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में महादलित टोला व बसावटों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण व भ्रमण किया। जिसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत महादलित टोला व बसावटों में शौचालय आच्छादन से संबंधित कराये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की।

साथ ही सभी स्वच्छता कर्मी व विकास मित्र को निदेशित किया गया कि ग्राम पंचायत के महादलित टोला व बसावटों में शौचालय से आच्छादित एवं शौचालय विहीन परिवारों का सर्वे सही तरीके से करके प्रतिवेदित करें तथा उन्हें शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान महादलित टोलों में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुझाव दिये गये, जिसके अंतर्गत लोगों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत शौचालय निर्माण के उपरांत मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में बताया गया।

साथ ही स्वच्छता अभियान में महिलाओं को शामिल करने पर जोड़ दिया गया, क्योंकि महिलायें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन प्रयासों से महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। मौके प्रसून परिमल, जिला कल्याण पदाधिकारी, मो. हसनैन अनवर, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एवं अन्य प्रखंड व पंचायत स्तरीय कर्मी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago