समस्तीपुर :- कलेक्ट्रेट सभागार में जीविका ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा व दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक की मौजुदगी में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा लगभग 4800 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच 50.27 करोड़ का एक ही दिन में ऋण वितरित किया गया।
डीएम, प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने जीविका दीदीयों को उक्त राशि का चेक प्रदान किया। डीएम ने कहा कि जिले में महिलाओं के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका की सराहनीय है। एक दिन में जीविका के तहत ऋण वितरण का नया कीर्तिमान स्थापित होने की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार, वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा व अमर सिंह टंडन, डीपीएम जीविका विक्रांत शंकर सिंह, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वित्तीय समावेशन नोडल राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक उन्नयन में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका रही है। जीविका के माध्यम से ऋण प्राप्त कर क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार यथा सिलाई- बुनाई, अचार, बड़ी, पापड़ इत्यादि बनाना, सब्जी बेचना, किराना दुकान इत्यादि जैसे कार्य कर विकास में अपना योगदान दे सकती है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…