Samastipur

हिन्दी भाषा के अधिक प्रयोग पर दिया जोर, DRM कार्यालय में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें मुख्य राजभाषा अधिकारी सह वरीय मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा तथा मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं राजभाषा से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जनवरी से मार्च 2025 तिमाही में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार की विस्तृत समीक्षा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवधि में किए गए राजभाषा कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग को सुचारु रूप से लागू करने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा हिंदी में कार्य करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्य राजभाषा अधिकारी ने मंडल में हिंदी के प्रयोग एवं राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि मंडल के विभिन्न कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा नीति के अनुरूप कार्य करने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यशालाओं, संगोष्ठियों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने हिंदी के अधिकतम प्रयोग हेतु अपने-अपने सुझाव दिए और राजभाषा संबंधी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

9 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

12 घंटे ago